राजगढ़ : कपड़े की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति का शव बरामद 

राजगढ़ (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल के तहत राजगढ़-सोलन सड़क पर बने एक भवन के धरातल में एक युवक का शव मिला है। लोगों ने जब शव को देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा है।
     जानकारी के मुताबिक मृतक विनोद कुमार की आयु लगभग 40 साल बताई जा रही है। वह राजगढ़ में कपड़े की दुकान मेंं काम करता था। विनोद कुमार पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनो को सूचना दे दी है। साथ ही परिजनों के पहुंचने तक शव का पोस्टमार्टम न करने की बात कही है।
    डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि एक भवन के धरातल में विनोद कुमार निवासी अमृतसर का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *