आल्टो कार के डैश बोर्ड मे छिपाकर रखी थी चरस, दो सगे भाई गिरफ्तार 

घुमारवी (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस के द्धारा अवैध कारोबार के करने वालो के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत गत रात्रि पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की है। थाना प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में पनोह के साथ ही लगाया गया।

Demo Pic
    नाके के दौरान 12:45 मिनट पर डैहर की तरफ से पनोह की तरफ आ रही अल्टो कार को तलाशी के लिए रोका, तो तलाशी के दौरान कार से 370 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस आरोपियों ने गाड़ी के डैस बोर्ड मे छुपा रखी थी।
    चरस के साथ पकड़े गए दोनो युवक लखवीर (31) और सुखदेव (27) पुत्र देवराज दोनो सगे भाई है। बकरोआ पंचायत के गांव भाग डेरू के रहने वाले हैं। पुलिस के द्धारा तीन दिनो के भीतर दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है, इससे पहले सोलह तारीख को पुलिस ने जीजा साला को पांच किलो 37 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की आगामी कार्रवाई जारी है। नाका के दौरान थाना प्रभारी शेर सिह, मुख्य आरक्षी महेन्द्र सिह, जंसबत सिंह आरक्षी कुलदीप कुमार, विपिन कुमार व चालक अजीत कुमार मौजूद थे।
    डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस के द्धारा अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक और कामयाबी हासिल की है। तीन सौ सतर ग्राम चरस के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस इस अभियान को आगे भी जारी रखेगी तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगो को एक-एक करके जेल की सलाखो के पीछे डाला जाएगा। क्षेत्र में जो नशे का धंधा करने वाले हैं उन्हे किसी भी सूरत में नही बक्शा जाएगा।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *