अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व मानचित्र में लाने का अनोखा प्रयास…. 

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़): पर्यटन नगरी मनाली से पर्यावरण, टूरिज्म और बेटी बचाओ का संदेश देने के लिए बाईक रैली निकली है। संदेश अभियान को ले कर रोहतांग राइडर संस्था ने बाइक रैली मनाली से कांगड़ा के बीड तक जाएगी। इस रैली को एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मिसेज इंटरनेशनल क्लासिक कल्पना ठाकुर विशेष आमंत्रित अतिथि शरीक हुई। रैली में हिमाचल के करीब 50 बाइकर भाग ले रहे हैं।

बाइक रैली निकलते युवा
  जबकि 15 फोर व्हीलर भी रैली का हिस्सा बने। रोहतांग राइडर संस्था के संयोजक रिगजिन सम्फेल ह्यरपा ने बताया कि रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ और ग्रीन टूरिज्म का संदेश दिया जा रहा है। रैली के जरिए हिमाचल के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व मानचित्र में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए संस्था सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा ले रहा है।
  बताया जा रहा है कि लाहौल के तोद घाटी के युवाओं ने करीब 5 साल पहले इस संस्था की नीव रखी। तब से लेकर हर साल हिमाचल के दुर्गम पर्यटन स्थलों में रैली आयोजन करता आ रहा है एसडीएम रमन ने संस्था के प्रयासों को सहराते हुए कहा कि रैली में देश के अलावा विदेशी बाइकर को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि संदेश देश-विदेश तक पहुंचे।
 एसडीएम ने सुबह 11 बजे मनाली में हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।मिसेज इंटरनेशनल क्लासिक की विजेता कल्पना ठाकुर भी रैली में शामिल होकर बेटी बचाओ और पर्यावरण संरक्षण की सन्देश दे रही है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *