राजकीय महाविद्यालय नादौन में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित….

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में कार्यकारी प्राचार्य डा. बलवन्त ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
   उन्होंने कहा कि इन्हीं सर्पधाओं से हमारे छात्र निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हैं। इस अवसर पर डा0 चन्दन, प्रो0 रजिन्द्र शर्मा, डा0 युद्ववीर सिंह, डा0 विजय कुमार, प्रो0 बाल किश्न जुनेजा, प्रो0 वनिता धनोटिया, डा0 सुरेश कुमार, डा0 संजय शर्मा, प्रो0 राजेश कुमार, प्रो0 रीतिका जंवाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर 800मी0, 400मी0, 200मी0 दौड़, शार्टफुट, लांग जंप, हाईज जंप, डिसकस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई।
  लड़कों की 800 मी0 दौड़ में प्रथम स्थान पर रजत कुमार, दूसरे पर तिलक राज, प्रिंस अंगद तीसरे स्थान पर रहें। 400 मी0 दौड़ में प्रथम स्थान पर रजत कुमार ,दूसरे पर राकेश, अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर रहें। 200 मी0 दौड़ में प्रथम स्थान पर अक्षय कुमार, दूसरे पर अभय कुमार, निषांत और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहें।
   लड़कियों में 400 मी0 दौड़ में प्रथम स्थान पर निवेदिता, दूसरे पर कोमल परमार, शालू तीसरे स्थान पर रहें। 200 मी0 दौड़ में प्रथम स्थान पर बन्दना, दूसरे पर रूचि, तीसरे स्थान पर कोमल परमार रही। डिसकस थ्रो लड़कों में प्रथम नितेश ठाकुर, द्वितीय रोहन और तीसरे स्थान पर सतीश कुमार रहे। डिसकस थ्रो लड़कियों में प्रथम शिवानी, द्वितीय कनिका और तीसरे स्थान पर वन्दना और रेणु बाला रही। लड़कों में वेस्ट एथलीट अतुल कुमार और लड़कियों में वेस्ट एथलीट निवेदिता रही।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *