कानम अग्निकांड पीड़ितों की युवा कांग्रेस ने की आर्थिक मदद….

रिकांगपिओ(जीता सिंह नेगी): पूह ब्लॉक के कानम अग्निकांड पीड़ितों के पुनर्वास में आ रही परेशानी को देखते हुए युवा कांग्रेस ने कानम में पीड़ित परिवारों को 30,000 रुपए की राहत राशि प्रदान की है। 2016 में भीषण अग्निकांड में सब कुछ गवां चुके पीड़ितों की मदद के लिए युवा कांग्रेस की पूह इकाई ने अपने समस्त साथियों से यथा सम्भव मदद की गुहार लगाई थी।

कानम अग्निपीड़ितों को आर्थिक मदद देते पूह युवा कांग्रेस के पदाधिकारी
   जिस पर सभी ने आर्थिक मदद करने में योगदान दिया। जिला युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी केसर नेगी ने कहा कि पूर्व में अग्निकांड के समय भी तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जगत सिंह नेगी ने भी कम समय मे पीड़ितों को पूर्ण राहत राशि दी थी। इस समय भी युवा कंग्रेस पूह की पहल पर पीड़ितों को पुनर्वास के लिए एक बार पुनःआर्थिक मदद दी गयी।
   मीडिया प्रभारी युथ कांग्रेस केसर नेगी ने सभी युवाओ से इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस भविष्य में भी जनकल्याण में सहयोग को तत्पर रहेगी। इस अवसर पर वीसीसी उपाध्यक्ष हिजीन, जिला युंका मीडिया प्रभारी केसर नेगी, जिला युवा कांग्रेस सचिव रणजीत नेगी, बीडीसी हीर चन्द्र नेगी, कानम युवा कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी, वीसीसी सचिव छेतन मेडुप जी उपस्थित रहे। उधर पीड़ितों ने भी युवा कांग्रेस द्वारा की गयी आर्थिक मदद का आभार जताया।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *