नाहन : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बागडोर आकाश बिश्नोई के हाथ, कार्यकारिणी का ऐलान

नाहन(एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नाहन इकाई की कमान आकाश बिश्रोई को मिली है। बुधवार को विश्रामगृह में चुनाव पर्यवेक्षक बैसाखी राम व जगदीश चंद की देखरेख में चुनाव हुए। इसमें सर्व सम्मति से बिश्नोई को अध्यक्ष चुना गया। इस प्रक्रिया में एक दर्जन विभागों के लगभग 400 कर्मचारियों के हिस्सा लेने का दावा किया गया है।

नाहन इकाई के नव निर्वाचित अधिकारी

       मौके पर कार्यकारिणी का भी ऐलान कर दिया गया। पशुपालन विभाग से हरदेव ठाकुर को वरिष्ठ उप प्रधान, तकनीकी शिक्षा विभाग से अनिल शर्मा को उप प्रधान बनाया गया है। उप प्रधान के पद पर ही हेमंत शर्मा, सुलक्षणा व श्याम लाल की ताजपोशी की गई है।

     शिक्षा विभाग से त्रिलोचन कंबोज को महासचिव का दायित्व मिला है। जबकि वन विभाग में कार्यरत देवेंद्र मोहिल को वित्तीय सचिव बनाया गया है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *