कॉमेडियन प्रिंस गर्ग हिमाचली फिल्म एंटरटेनमैंट एंड प्राउड अवार्ड से सम्मानित

कांगड़ा (रीना शर्मा): देवभूमि हिमाचल के जिला कांगड़ा गरली के नौजवान कॉमेडियन प्रिंस गर्ग को हिमाचली फिल्म एंटरटेनमैंट एंड प्राउड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रिंस को यह अवार्ड बेस्ट कॉमेडियन 2017-18 के लिए दिया गया। यह अवार्ड शिमला के गेयटी थियेटर में वन, परिवहन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया है।
     आर्ट एंड कल्चरल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से यहां पर प्रमोशन ऑफ सोशल कल्चरल हैरिटेज ऑफ एचपी संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संस्था का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में थियेटर व फिल्म हाउस को प्रमोट करना है।
    संस्था भारत सरकार मंत्रालय के तत्वाधान में हिमाचल की उन प्रतिभाओं को प्रमोट करती है, जो हिमाचल से बाहर रहकर भी हिमाचली संस्कृति व कला को प्रमोट करके हिमाचल का नाम देशभर में रोशन कर रही हैं।
     इस कड़ी में प्रिंस गर्ग को भी कॉमेडी के लेवल को राष्ट्रीय स्तर तक प्रमोट करने की एवज में यह अवार्ड दिया गया है। प्रिंस गर्ग ने हिमाचल से बाहर  राष्ट्रीय स्तर पर कॉमेडी में नाम कमाया है और कई राष्ट्रीय शो का हिस्सा बने हैं और हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं। उनको यह अवार्ड मिलने से जहा उनके फैन, दोस्त, रिश्तेदारों में जश्र का माहौल है, वहीं पूरे कांगड़ा जिला में खुशियों का माहौल बना हुआ है।
       कांगड़ा जिला के अधिकतर लोगों ने प्रिंस गर्ग को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। उधर, प्रिंस गर्ग के माता-पिता अपने बेटे की कामयाबी पर फूले नही समा रहे हैं।
प्रिंस गर्ग शिमला में इनाम लेते हुए।

प्रिंस गर्ग हिमाचल के पहले नेशनल लेवल के कॉमेडियन बने हैं, उनका एक टीवी पर प्रोग्राम भी प्रसारित हो चुका है, जिसका नाम था हंसाने का मुखिया कौन। इस कार्यक्रम में हंसाने का मुखिया कौन के फाइनलिस्ट रह चुके हैं। इन्हें 2016 में बेस्ट कॉमेडी ऑफ हिमाचल का खिताब अपने नाम किया है। हिमाचल प्रदेश के सीएमसे तीन बार  सम्मानित भी हो चुके हैं और लगभग 1000 लाइव शो कर चुके हैं।

      हिमाचल में लगभग ऐसी कोई जगह है जहां पर अपना लाइव शो न किया हो आने वाले कुछ दिनों में देश में ही नहीं  विदेशों में लाइव शो  होंगे। आज के समय में हिमाचल के सभी कलाकारों में से छोटे हैं। जिन्होंने सबसे ज्यादा अवार्ड अपने नाम की हैं और आने वाले समय में हमारा विश्वास है यह सिलसिला जारी रखें।
    जम्मू के कटरा शहर में हर साल एक बहुत बड़ा हास्य प्रतियोगिता का प्रोग्राम होता है, जिसने पूरे इंडिया के कॉमेडियन हिस्सा लेते हैं। हाल ही में 2017 में हुए इस प्रतियोगिता में प्रिंस गर्ग फर्स्ट रनरअप का खिताब जीत चुके हैं। आज के समय में प्रिंस गर्ग के चाहने वालों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *