चरस सहित बाइक सवार दो तस्कर धरे…. 

चंबा(एमबीएम न्यूज़ ): नकरोड़ डैमसाइट मार्ग पर डैमसाइट के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो चरस तस्करों को धर दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त तस्करों के कब्जे से 650 ग्राम चरस बरामद की है।पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Demo pic

    साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभियुक्तों की पहचान विक्रम सिंह पुत्र देव राज व रोहित पुत्र राम किशन निवासी गांव छोटेपुर तहसील व जिला पठानकोट के रूप में हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मंगलवार को सुबह के वक्त उक्त जगह पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान यहां से बाइक में सवार युवकों को तलाशी के लिए रोका। जिनके कब्जे से छह सौ पचास ग्राम चरस बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की।

   पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ तीसा अनिरूप सिंह गलोरिया ने इसकी पुष्टि की है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *