बद्दी(एमबीएम न्यूज़ ): केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के मजदूर संगठन में प्रदेश के प्रथम राज्य स्तरीय सम्मलेन में कांग्रेस पर निशाना साधा। जनशक्ति मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी दास ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने मजदूर, दलित और गरीब वर्ग का शोषण किया है।

दलितों व मजदूरों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करने के उद्देश्य से इन्हें सदा सुविधाओं से वंचित रखा गया। कांग्रेस का डर था कि अगर दलित व मजदूर वर्ग ऊपर उठ गया था तो उसके हाथ से वोट बैंक खिसक जाएगा। रामजी दास ने आरोप जड़ा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चलते आज सबसे बड़े औद्योगिक हब बीबीएन में मजदूरों का शोषण हो रहा है। मजदूरों को न्यूनतम वेतन से वंचित रखा जा रहा है, ईएसआई पीएफ की सुविधा भी कामगारों को नहीं मिल रही। रामजी दास ने कहा कि प्रदेश में मजदूर व दलित विरोधी कांग्रेस सरकार का जल्द ही तख्ता पलट होने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एनडीए की सरकार होने वाली है और मजदूरों की हर समस्या का त्वरिता से समाधान होगा। रामजी दास ने कहा कि जेएमएस मजदूरों की न्यूनतम वेतन 18 हजार, ईएसआई व पीएफ की सुविधा, ठेकेदारी प्रथा पर पूर्णतया रोक जैसे गंभीर मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने मजदूरों के हितों में कई अच्छे कदम उठाए हैं। इस मौके पर जेएमएस के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार चौधरी की अगुवाई में हजारों मजदूरों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
राज कुमार चौधरी ने पहली बार हिमाचल पधारने पर जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष का तहदिल से धन्यवाद किया वहीं प्रदेश परंपरा के तहत उन्हें शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। राज कुमार चौधरी ने कहा कि जेएमएस तेजी से पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार कर रहा है। सोलन व अन्य जिलों में नये पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। चौधरी ने कहा कि जेएमएस मजदूर हित में हर मोर्चा पर लड़ाई लडऩे को तैयार है। केंद्र सरकार के समक्ष अहम मुद्दे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान व जेएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी दास के माध्यम से उठाए जा रहे हैं।
इस मौके पर रामजी दास के साथ प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, उपाध्यक्ष शुभम चौधरी, महासचिव एके शर्मा, संयुक्त सचिव कृष्ण शर्मा, प्रैस सचिव नील कंठ, उपाध्यक्ष सुरजीत चौधरी, जिलाध्यक्ष परमजीत चौधरी, जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर, मनोज शर्मा, नरेंद्र चौधरी, कृष्ण चौधरी, पाली, नरेंद्र कुमार, सिकंदर खान, सतपाल, सवरण ठाकुर, सत्या पांडे, भाजपा नेता परमजीत सिंह प मी, राम गोपाल वांठ, राजेंद्र झल्ला, राणा गुर्जर, जसविंद्र समेत भारी सं या में विभिन्न उद्योगों के श्रमिक उपस्थित रहे।
Leave a Reply