डॉ. शांडिल द्वारा जौणाजी से डयारग बुखार तक सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण 

सोलन (एमबीएम न्यूज़ ): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने समयबद्ध सीमा में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर समय और बहुमूल्य राजकीय कोष की बचत सुनिश्चित बनाई है। इससे लोगों को समय पर विकास कार्यों का लाभ मिला है। डॉ. शांडिल गत सांय जिला  विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौणाजी में जौणाजी से डयारग बुखार तक लगभग 3.5 किलोमीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करने के उपरान्त लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण पर लगभग सात लाख रुपए व्यय हुए हैं।
     डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने इस कार्यकाल में 2330 किलोमीटर नई सड़कें, 220 पुल निर्मित किए हैं तथा 865 गावां का सड़कों से जोड़ा है।  जिले में भी इस दौरान सड़कों, पुलों इत्यादि के निर्माण पर लगभग 285 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विकास कार्यों के लिए स्वेच्छा से भूमि उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि यह मार्ग स्थानीय किसानों एवं बागवानों की उपज को कृषि मण्डियों तक समय पर पंहुचाने में लाभदायक सिद्ध होगा।
      सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि सम्पर्क मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में जल स्त्रोत को प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं विकास खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के विभिन्न सम्पर्क मार्गों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि पारम्परिक जल स्त्रोत सुरक्षित रहें।
     ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान वनीता देवी, बीडीसी सदस्य संध्या देवी, पूर्व प्रधान जौणाजी चमन लाल, देवदत शर्मा, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी, गायत्री शर्मा, पुष्पा देवी, जयवन्ती, हरिचन्द, रोशन लाल, पूर्व बीडीसी सदस्य बत्तू देवी, उपमण्डलाधिकारी सोलन एकता कापटा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन डॉ. प्रियंका चन्द्रा सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *