दो युवतियों को सांप ने डसा, पीजीआई रेफर

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : विभिन्न स्थानों पर दो युवतियों को सांप ने डस दिया। जिसके चलते दोनों का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया। परिजनों ने गंभीर हालत के चलते दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल जिला  में भर्ती कराया है। जहां से एक युवती को उच्च उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
        जानकारी के अनुसार सांप के डसने के पहले मामले में हरोली उपमंडल की रहने वाली विशाखा को सांप ने डस दिया। बीते रविवार को विशाखा घर के समीप मौजूद थी। इस दौरान उसे वहां पर सांप ने डस दिया। गंभीर हालत बीच परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल जिला लेकर पहुंचे। जहां पर युवती का काफी देर तक उपचार चला।
      लेकिन स्वास्थ्स में सुधार न होता देख चिकित्सक ने उसे उच्च उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसके अलावा सांप के दंश के दूसरे मामले में रक्कड़ की कोमल को भी सांप ने डस दिया। रविवार को दोपहर के समय रास्ते पर जा रहा थी। इसी बीच उसे एक सांप ने डस दिया। कोमल ने परिजनों को सांप के डसने के बारे में बताया।
      परिजनों ने बिना देर किए उसे क्षेत्रीय अस्पताल  में भर्ती कराया है। अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ रामपाल शर्मा ने बताया कि सांप के डसने पर दो युवतियों को जहां भर्ती कराया गया था। जिनमें से एक युवती को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *