राष्ट्र के लिए स्वच्छता अभियान प्रधानमन्त्री का सबसे प्रिय , बोले धूमल

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़ ): राष्ट्र के लिए स्वच्छता अभियान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का सबसे प्रिय अभियान है। रविवार को जिला के वार्ड न0 11 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने सफाई अभियान के उपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए यह बात कही। प्रो. धूमल ने कहा की प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सफाई दिवस के रूप में मनाना उचित है।
      केवल एक दिन सफाई से कुछ नहीं होता।लेकिन यह सफाई लगातार  होनी चाहिए। हमें अपना आस पड़ोस, गली मोहला सब जगह साफ़  – सफाई रखनी चाहिए। एक दिन का सफाई अभियान जागरूकता बढ़ाने के लिए है। बाकी के 365 दिन सबको यह सफाई अभियान अपने क्षेत्र में खुद चलाना चाहिए।
     जैसे हम हर वर्ष महिला दिवस, पर्यावरण दिवस मनाते हैं वैसे ही आज सारा देश मोदी के जन्मदिवस को सफाई दिवस के साथ जोड़ कर मनाया जा रहा है। सारा देश जागरूक हो रहा है कि सफाई कितनी आवश्यक है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *