कांग्रेस ने दलितों को वोट बैंक में किया इस्तेमाल, भाजपा ने दिया सम्मान, बोले सतपाल सत्ती 

बद्दी (एमबीएम न्यूज) : दून भाजपा मंडल द्वारा बुधवार को साई रोड बददी के पूजा पैलेस में दलित सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस स मेलन में दून विधानसभा की 33 पंचायतों व एक नगर परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर दिल्ली भाजाध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने आना था लेकिन वह नहीं आ पाए। उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश भाजपाध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनको एकजुटता का पाठ पढाया।
        उन्होने कहा कि आज अगर दलितो को मान सम्मान मिला है तो वह भाजपा ने दिया है और देश के शीर्ष पद पर एक दलित को विराजमान किया है। वहीं कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही दलित समाज को वोट बैंक के रुप में प्रयोग किया और और उनका जमकर शोषण किया। अगर सच्चे अर्थों में दलितों को मान सम्मान दिया गया है तो भाजपा ने दिया है जिसका साक्षात उदाहरण है कि पूर्व सरकार ने सभी विस क्षेत्रों में अम्बेडकर भवनों का निर्माण करवाया।
    प्रदेशाध्यक्ष ने हिमाचल के मुख्यमंत्री पर आरोप जडा कि उनके कार्यकाल में पुलिस भी सरकार की पिठठू बनकर काम कर रही है जिसका ताजा उदाहरण गुडिया हत्याकांड व वनरक्षक हत्या मामला है। यहां की पुलिस इमानदार मानी जाती थी लेकिन गंदी राजनीति की वजह से आईजी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी गिरफतार हो चुके हैं और हिमाचल का नाम कलंकित हुआ है। उन्होने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हम द्वारा रिपीट करेंगे पिछले पांच साल के अंदर जहां जहां भी चुनाव या उपचुनाव हुए उसमें कांग्रेस को मुंह की खानी पडी। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सिंकदर कुमार ने कहा कि हम प्रत्येक विस क्षेत्र में दलित सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं जिसमें भारी संख्या में दलित समुदाय के लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इस विस चुनाव में दलितों का रुझान बीजेपी की ओर है और वह पाटी की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।
    प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कसौली के विधायक राजीव सहजल ने भी कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार दिया। एससी मोर्चा जिला सोलन के प्रधान राजेंद्र सिंह झल्ला ने कहा कि कांग्रेस के दून के एक नेता पर दलित लडकी की हत्या का आरोप अभी भी कायम है और मामला कोर्ट में है। उन्होने आरोप लगाया कि एक गरीब दलित लडकी का प्रयोग अपने राजनीतिक हितों के लिए करने के बाद उसकी हत्या करने वालों को दलित समुदाय कभी माफ नहीं करेगा। दलित स्वाभिमान सम्मेलन को जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह झल्ला, एससी मोर्चा प्रधान मंडल सिंकदर बंसल व मंडलाध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने भी संबोधित किया।
    मंडलाध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने आए हुए सभी पदाधिकारियों व आने वाले कार्यकयर्ताओं का आभार जताया व धन्यवाद प्रस्ताव रखा। मंच पर जिप सदस्य सुमन देवी, भटौली कलां प्रधान सोनू देवी, मानपुरा की कुलदीप कौर, लोदीमाजरा के उपप्रधान कश्मीरी लाल धीमान, गुरमीत सिंह, प्रेम दर्दी, अशोक कुमार, को मंच पर विशेष तौर पर सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
354 लोगों ने थामा भाजपा का दामन-
दलित स्वामिान स मेलन के दौरान दून विस के विभिन्न बूथों से कांग्रेस व अन्य पार्टियां छोडकर भाजपा में शामिल हो गए। सत्तपाल सत्ती व पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का हार डाल कर स्वागत किया।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *