108 एंबुलेंस फिर बनी वरदान, महिला ने लड़के को दिया जन्म

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): गर्भवती महिला के लिए 108 एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हुई है। सुजानपुर टीहरा के लंबा ग्राम से संबंध रखने वाली संजू देवी कि अचानक सोमवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया।
         इस पर एंबुलेंस के पायलट विकास कुमार एवं तकनीकी राजीव शर्मा मौके पर पहुंचे। राजीव शर्मा ने देखा कि महिला प्रसव पीड़ा से ग्रसित है तथा महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
      108 स्वास्थ्य सुविधा के साथ जुड़े कुशल चिकित्सकों की टीम के साथ संपर्क साध कर उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते के अनुरूप दोनों ने मिलकर कार्य किया और महिला की सफल डिलीवरी करवाई। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया है, अब जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *