राज्यपाल करेंगे हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): राज्यपाल आचार्य देवव्रत हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर 14 सितंबर को शिमला के गेयटी थियेटर में राष्ट्र भाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

       जिला के लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा को अधिकारी वर्ग में जबकि गृह रक्षा दसवीं वाहिनी में लिपिक अजय कुमार, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय के लिपिक अनिल कुमार, सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय की लिपिक सीमा देवी को कर्मचारी वर्ग में राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

        यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने देते हुए बताया कि हिंदी भाषा की ओर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषा एवं संस्कृति विभाग हर वर्ष हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर राजभाषा पुरस्कार प्रदान करता है।

        उन्होंने बताया कि हिंदी प्रश्नोत्तरी में सामान्य हिंदी साहित्य तथा हिंदी व्याकरण एवं हिमाचल प्रदेश के सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखित प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेता तथा उप विजेता को शिमला में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

        हिमाचल प्रदेश में हिंदी भाषा को नव पीढ़ी में और अधिक लोकप्रिय बनाने के उददेश्य से विभाग महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं के लिए भी राज्य स्तरीय हिंदी भाषण, हिंदी निबंध लेखन तथा हिंदी प्रश्नोत्तरी व हिंदी कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन शिमला के गेयटी थियेटर में किया जा रहा है।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *