भाजपा महिला मोर्चा में उमडी भारी भीड, भाजपा नेत्री सरोज पांडे ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

कुल्लू (एमबीएम न्यूज) : भाजपा महिला मोर्चा मनाली मंडल द्वारा सरसेई में आयोजित महा सम्मेलन में महिलाओं की भारी भीड उमडी। सम्मेलन में मनाली विधानसभा क्षेत्र से 5 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि पहुंची। सम्मेलन में उमडी महिलाओं की भारी भीड को देख सरोज पांडे ने महिला मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि भारी संख्या में उमडी नारी शक्ति ने संदेश दे दिया है कि प्रदेश में सता परिवर्तन तय है। उन्होंने महिलाओं को केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करवाते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। सरोज ने महिलाओं से आग्रह किया कि प्रदेश को विकास पर ले जाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास कर राह पकडी है। उन्होंने कुल्लू संस्कृति का गुणगाना किया और अगली बार कुल्लू की धरती में ही पैदा होने की इच्छा जाहिर की।

               महिला मोर्चा प्रदेश की अध्यक्षा इंदू गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। गुडिया मामले को सुलझाने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। सरकार ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन प्रदेश की जनता ने सरकार को सबक सिखाने का बना लिया है। प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर और महिला मोर्चा मनाली मंडल की अध्यक्ष मंजरी नेगी ने कहा कि महिलाएं बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती में जुट गई है। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचेगा और मंत्री बनकर विकास को गति देगा। सांसद राम स्वरूप शर्मा ने केंद्र सरकार की नीतियों का गुनगान किया।

            उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का रोहतांग टनल का सपना अक्टूबर में पूरा होने जा रहा है। विधायक गोविंद ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और प्रदेश सरकार की नाकामियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। मुख्य अतिथि पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महिला सम्मेलन में कुल्लवी नाटी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। सैंकडों महिलाओं द्वारा प्रस्तुत नाटी में मुख्य अतिथि के भी कदम थिरके।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *