किसानों को दी जाएगी नई तकनीक, जैविक खेती पर दिया जाएगा बल

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया मूवमेंट के तहत चौधरी सरवण कुमार विश्व विद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान केन्द्र बड़ा में गुरूवार को  किसानों से समस्याओं पर मंथन किया गया। नए भारत का संकल्प लिया गया तथा किसानों की आमदन दो गुणा किए जाने पर चर्चा की गई तथा किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए कृषि की नई नई तकनीकों व लक्ष्यों बारे विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

          उन्होंने  किसानों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जैविक खेती अपनाने, किसानों की आमदन दो गुणा बढ़ाए जाने , एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने, आय सुरक्षा के लिए फसलों का बीमा करवाए जाने के बारे किसानों को जागरूक किया। अनुराग ठाकुर ने  कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं इनके बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमें कृषि के लिए इजराइल की तकनीकों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि हमरे देश में किसानों के लिए शोध संस्थानों की भूमिका काफी अहम है।

       उन्होंने कहा कि अजादी के बाद कांग्रेस सरकारें किसानों तक उनके लिए मूलभूत सुविधाएं तथा नई तकनीकों के उपयोग की जानकारी के प्रति उन्हें जागरूक नहीं कर पाई। परंतु मोदी सरकार ने किसानों के लिए संकल्प से सिद्धी के लिए सात सूत्रिय कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। किसानों की आमदन कैसे बढ़े इसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। किसानों के उत्पादों को होल सेल बाजारों मेे एक ऑनलाईन इलेक्ट्रानिक मार्किट प्लेटफार्म बनाया गया है। मूल्य का बड़ा हिस्सा किसान तक पहुँचे बिचौलियों की भूमिका न्यूनतम हो। किसानों को बेहतर बाजार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निजी क्षेत्र में बाजार की स्थापना डायरेकट मार्केटिंग यानी बाजार यार्ड के बाहर प्रोसेसरनिर्यातकों, थोक खरीददारों आदि द्वारा सीधी खरीद, किसान उपभोक्ता सीधा बाजार, अनुबंध खेती आदि जैसे प्रगतिशील कदम प्रावधानित हैं।

     किसानों की फसलों का बीमा किया जा रहा है ताकि किसान को फसलों के नुकसान की भरपाई हो सके। किसान हित में आपदा राहत दरों में भी 50 प्रतिशत वृद्धि की गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कृषि के साथ – साथ बागवानी, कृषि वानिकी एंव समेकित कृषि पर भी विशेष बल दिया जा रहा है ताकि  किसान व बागवान समृद्ध हो। विधायक विजय अग्रिहोत्री ने कहा कि आज के युवा को खेत व खेल के साथ जोडऩे की आवश्यकता है। उत्पादों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे पूर्व कृषि विद्यालय पालमपुर के निदेशक डा. आर एस जम्बाल ने भी किसानों को अहम जानकारियां दीं। कृषि विज्ञान केन्द्र बड़ा के प्रभारी डा.संजीव उपाध्याय ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने संकल्प सिद्धी के लिए किसानों को शपथ भी दिलाई।

    कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विजय अग्रिहोत्री,  विजय शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डायरेक्टर आरएस जंबाल, भाजपा किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष भगत राम पटियाल, ठाकुर चंद किशोर, हरि राम,  चौधरी चंदू लाल, रधुनाथ पठानिया,  मण्डलाध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह, पवन शर्मा, डा. नरेश, कर्म चंद परवाना, राज कुमार वर्मा, तारा चन्द चमन, कविश्वा कौशल, अनीता ठाकुर, नीलम चौधरी, सरला ठाकुर, सूरम सिंह,  डा0 प्रदीप कुमार, डा0 कल्पना आर्य, डा0 कल्पना, डा0 चमन चौहान, डा0 प्रवीण कुमार के अलावा महिला मण्डलों, युवक मण्डलों, स्वंय सहायता समूहों सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *