सैंज के यशपाल दिल्ली NSUI में राज्य सचिव नियुक्त, सैंज में खुशी की लहर

कुल्लू (एमबीएम न्यूज) :  सैंज घाटी के यशपाल जो दिल्ली विश्वविद्यालय में एमए के छात्र है जो वर्ष 2012 से दिल्ली एनएसयूआई में कांग्रेस पार्टी की सेवा छात्र नेता बन कर रहे है। यशपाल को एनएसयूआई दिल्ली राज्य सचिव के पद पर नियुक्त किया है। यशपाल ने कहा कि मुझे दिल्ली एनएसयूआई का राज्य सचिव बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएसयूआई फिरोजखान,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व राष्ट्रीय एनएसयूआई के पदाधिकारी उदय भान,निगम भंडारी,बरूण खारी का आभार जताया है। 

            यशपाल ने बताया कि जो भी जिम्मेवारी उन्हेें एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने दी है उसे वह बेखूबी निभाएगें। वहीं सैंज घाटी के यशपाल को राष्टीय एनएसयूआई दिल्ली का राज्य सचिव नियुक्त होने पर खुशी की लहर है तथा उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गौर है कि सैंज नालागढ़ में मोहर सिंह के सुपुत्र दिल्ली  विश्वविद्यालय में एमए का छात्र है और 2012 से लेकर छात्र नेता कि रूप में कार्य कर रहा है। यशपाल के पिता मोहर सिंह(मोती राम)भी जन्मजात कांग्रेसी है और उनकी मामा मीरा देवी वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य है।
      यशपाल को दिल्ली राज्य एनएसयूआई का सचिव बनने पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जयबिहारी लाल, वरीष्ठ कांगेसी नेता उदयराम पुजारी,बंजार कांग्रेस पार्टी के महासचिव जीतराम ठाकुर, दुशाहड़ पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश,पंचायत समिति सदस्य जीतराम, जयबंती, निशा, मीरा देवी व अनुसूचित जाति कांग्रेस सेल के जिलाध्यक्ष बुद्विसिंह,बंजार के खेम राज,पंचायत प्रधान निर्मलादेवी,किरना ठाकुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राष्ट्रीय एनएसयूआई के अध्यक्ष व प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *