टांड़ा रेंज में फायरिंग की अनुमति

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : सहायक आयुक्त, शशी पाल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि टाण्डा फायरिंग रेंज में 25 से 26 अगस्त, 2017 को अस्थाई तौर पर फायरिंग की अनुमति दी गई है।

                           DEMO PIC

उन्होंने बताया कि कमांडिंग अधिकारी, 7009 ईएमई 56 एपीओ द्वारा 25 से 26 अगस्त, 2017 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक टाण्डा फायरिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास किया जाना निर्धारित किया गया है। उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी सहित क्षेत्र की संबंधित पंचायतों के लोगों से फायरिंग अभ्यास की अवधि में फायरिंग रेंज से दूर रहने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *