भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भुंतर से कुल्लू तक निकला तिरंगा यात्रा का काफिला

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़ ): जिला भाजपा मंडल ने भुंतर से लेकर जिला मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। जिस में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा व प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। भुंतर से लेकर जिला तक युवाओं ने सैंकड़ों दोपहिया वाहनों में सवार होकर रैली में भाग लिया। भाजपा जिला  मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों के साथ भुंतर से जिला तक तिरंगा यात्रा निकाली है ।

     सांसद रामस्वरूप शर्मा ने  बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त 1942 को आरम्भ  हुआ था और अगस्त माह क्रांति के रूप में जाना जाता है और भाजपा पूरे देश में भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ पर नया  भारत संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में  तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को संकल्प पर्व के रूप में मनाने का सभी से आहवान किया है ताकि 2017 से 2022 तक पांच वर्ष भारत के भविष्य के लिए नया भारत संकल्प से सिद्धि के रूप में हम परिणित करेंगें। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को भी याद किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया कि 9 अगस्त से 30 अगस्त तक संकल्प से सिद्धि की ओर तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम शुरू किया है।

     उन्होंने कहा कि हम संकल्प ले कि नए भारत के  निर्माण के लिए 2022 तक नया रूप देने के लिए हर भारत वासी कुछ न कुछ जरूर करें। जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य करें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका विकास सबका साथ नारा दिया है और देश के असहाय एवं  गरीब लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं के द्वारा आगे बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के साथ विभिन्न विकासात्मक कार्यो के द्वारा इस भारत को नया भारत का निर्माण कर आत्मनिर्भर भारत एवं सुखी भारत एवं  सम्पन  भारत और  विश्व गुरू के रूप में दुनिया को दिशा देने वाले  भारत का निर्माण करेंगें।

      तिरंगा यात्रा के समापन पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एंव मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह एवं  जिला अध्यक्ष भीम सैन शर्मा जिला  मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने भी अपने विचार रखे और तिरंगा यात्रा के दौरान जिला महामंत्री एंव जिला मंडल के प्रभारी बालमुकुंद राणा शेलैंन्दर  एवं  विस्तार निखिल, संजय सूद, कुलदीप नैय्यर,  बलदेव मंहत,  मंडल महामंत्री अनिरुद्ध खैरा, अमर ठाकुर भूंतर नगर पंचायत अध्यक्ष कर्ण सिंह जुगीद्र सिंह,  सुदन ठाकुर,  कर्म सिंह, चुन्नी लाल ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष तारकेश्वर शर्मा, महामंत्री अमित सूद,  उपाध्यक्ष दिग्विजय आनंद, यशपाल शर्मा, भीष्म सौंखला, इश्वर दास, चन्दन प्रेमी, मनोज कुमार ,द्वारका ठाकुर, चमन कुमार, विक्रम, सन्नी बोध, पवन कुमार,  हरिश छावड़ा,  गिरिराज समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *