कुल्लू में भाजपा की मिनी रथ यात्रा का आगाज, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह ने दिखाई हरी झंडी

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़ ): चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने कमर कस ली है और इसी कड़ी में प्रचार अभी से ही शुरू कर दिया है और इसके लिए मिनी रथ यात्रा निकालनी आरंभ कर दी है। जिला मुख्यालय में भी भाजपा ने मिनी रथ यात्रा का आगाज़ कर दिया है। इस रथ यात्रा को प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।

      यह रथ यात्रा करीब तीन महीनों तक  विधानसभा में भ्रमण करेगी। प्रदेश भाजपा महामंत्री रामसिंह ने इस दौरान बताया कि इस मिनी रथ यात्रा के द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचर प्रसार किया जाएगा। मिनी रथयात्रा में डिजिटल स्क्रीन  के द्वारा जगह जगह पर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्र में दो माह तक लगातार इस मिनी रथयात्रा के द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भाजपा लोगों के बीच जा रही है और प्रदेश के लोगों का भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा जिससे आने वाले विधानसभा में 60 प्लस सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। प्रदेश में ठप्प पड़े विकास कार्यो को केंद्र सरकार के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *