प्री-मानसून बढ़ाने लगा मुश्किलें, घंटों बंद रहा श्री रेणुका जी मार्ग।

नाहन (एमबीएम न्यूज): प्री-मानसून की बारिश ने ही लोगों की मुसीबतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। मंगलवार सुबह भू-स्खलन की वजह से श्री रेणुका जी मार्ग घंटों बंद रहा। 9 बजे के आसपास निजी बसों ने जोखिम उठाकर सडक़ पार की। ददाहू से करीब 6 किलोमीटर पहले सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास सडक़ अवरुद्ध होने की खबर है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

            इसी स्थान पर हर साल भू-स्खलन के कारण बार-बार सडक़ मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। उधर बारिश से पवित्र मारकंडा नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। नाहन के आसपास बारिश के कारण नदी के जलस्तर में इजाफा हुआ है। लोगों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि जब प्री-मानसून में इतनी मूसलाधार बारिश हो रही है तो मानसून के आने पर हालात क्या होंगे।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *