ऊना (एमबीएम न्यूज़): क्षेत्र के गांव भदौड़ी में एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीडि़ता को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में महिला की टांग में फ्रेक्चर भी आया है। जानकारी के अनुसार भदौड़ी गांव की संजन कौर सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर की छत पर कार्य कर रही थी कि अचानक ही उसका पांव छत से फिसल गया और वह छत से नीचे जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटे पहुंची। परिजन तुरंत महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़ता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में महिला की टांग भी फ्रेक्चार हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी।
by
Tags:
Leave a Reply