अंब (एमबीएम न्यूज़): उपमंडल अंब के तहत मवा सिंधिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर जख्मी हुआ है। घायल को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मवा सिंधिया निवासी रत्न चंद रविवार रात को काम से वापिस घर लौट रहा था। घर के समीप एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार फरार हो गया। हादसे में रत्नचंद को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए अंब के बाद ऊना अस्पताल लाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर जख्मी।
by
Tags:
Leave a Reply